Gujarat

गुजरात के खेड़ा में हृदय विदारक घटना, नदी में डूबे से एक परिवार के 6 लोगों की मौत

खेड़ा, 1 मई 2025

गुजरात के खेड़ा जिले में बुधवार शाम को एक हृदय विदारक घटना हुई है जिसमें एक ही परिवार के छह सदस्य की नदी में डूब से दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में से ज़्यादातर किशोर चचेरे भाई-बहन थे। यह दर्दनाक हादसा कनिज गांव में हुआ है। मामले में खेड़ा के पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया ने बताया, इस घटना में “छह लोग – चार महिलाएं और दो पुरुष – हैं जो 14-21 वर्ष की आयु के भाई-बहन या चचेरे भाई थे – वे सभी मेश्वो नदी में नहाने गए थे, जहां नदी में उनके डूब से मौत हो गई ।” पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया ने बताया कि घटना में, “सभी छह लोगों के शव निकाल लिये गये हैं।” उन्होंने बताया कि छह पीड़ितों में से दो कनीज गांव के निवासी हैं और चार उनके चचेरे भाई हैं जो अहमदाबाद से उनसे मिलने आए थे। अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद महमदाबाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।

 

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा : टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, पूर्व सीएम रूपाणी समेत 242 लोग थे सवार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link