National

भविष्य में कोई भी आतंकी हमला युध्द माना जाएगा : भारत की पाकिस्तान को दो टूक

नई दिल्ली, 11 मई 2025

आतंकवादी हमलों में भारत ने सख्त फैसला करते हुए पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है साथ ही पाकिस्तान को आगाह भी किया है कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की आतंकवादी घटना होती है तो, भारत इसे युध्द मानेगा और इसका कड़ा जबाव देगा।

सरकारी सूत्रों ने शनिवार को कहा कि भारत में भविष्य में होने वाली किसी भी आतंकवादी कार्रवाई को देश के खिलाफ “युद्ध की कार्रवाई” माना जाएगा और उसका जवाब उसी के अनुसार दिया जाएगा।

इस निर्णय के साथ, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने आतंकवादी घटनाओं के विरुद्ध लक्ष्मण रेखा खींचने का प्रयास किया है तथा अपराधियों और षड्यंत्रकारियों को दृढ़ता से जवाब देने की अपनी मंशा स्पष्ट की है, जिसे पाकिस्तान के लिए एक संदेश के रूप में देखा जा रहा है – जो भारतीयों को निशाना बनाने में शामिल विभिन्न आतंकवादी समूहों से जुड़ा हुआ देश है। यह निर्णय 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच लिया गया है, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  उत्तराखंड लौटने की चाह, जमीन की तलाश में CM तक पहुंची Rishabh Pant की गुहार, धामी ने दिया ये भरोसा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link