Uttar Pradesh

कृषि मंत्री शाही भड़के, कहा…कांग्रेस के दिए नासूर को 78 साल से झेल रहा देश

देवरिया, 16 मई 2025:

यूपी सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही शुक्रवार को अपने आवास पर पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को भारत के शौर्य का प्रतीक बताते हुए ऐसे वक्त में भी जाति सम्प्रदाय की राजनीति करने वाली सपा व कांग्रेस को लताड़ लगाई।

मंत्री ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री ने भारतीय सेना को खुली छूट दी थी।सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से अपने शौर्य और वीरता का प्रदर्शन किया है जिसके द्वारा पाकिस्तान के लगभग एक दर्जन आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त किया। यह अपने भारत के सैन्य ताकत को प्रदर्शित करता है।

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने हमेशा जाति और सांप्रदायिक एंगल से हर चीजों को देखा है आज पाकिस्तान और हिंदुस्तान की जो कठिनाइयां पैदा हो रही है उसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। इसे नासूर की तरह हमारा देश 75 वर्षों से भुगत रहा है और अभी भी वह इसके बारे में सचेत नहीं है। देश के भीतर अनावश्यक टिप्पणी करके सेना के लोगों को भी उनके हौसले पर सवाल खड़ा करते हैं। उनको जाति के अंतर्गत बांटने का काम करते हैं। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

ये भी पढ़ें:

सपा के रामगोपाल यादव द्वारा सीएम की नाक के नीचे दलित अल्पसंख्यक और पिछड़ों के साथ अत्याचार होने के आरोप को लेकर मंत्री ने कहा कि
सपाइयों की नाक के नीचे अनुसूचित जाति की नेता मायावती के साथ क्या बर्ताव किया गया ये पूरी दुनिया जानती है। उस समय सपा नेता क्या कर रहे थे जब ये सब हो रहा था।

Advertisement

ये भी पढ़ें  संभल हिंसा: सांसद जियाउर्रहमान बर्क को झटका, हाई कोर्ट ने FIR रद्द करने से इनकार!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link