Uttar Pradesh

मौत बनकर झपटा मगरमच्छ….हौसले ने बचाई युवक की जान, हाथ हुआ जख्मी

मयंक चावला

आगरा,16 मई 2025:

यूपी के आगरा जिले में चंबल नदी में साथियों के साथ नहा रहे 18 साल के युवक करण पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। जबड़ो में हाथ फंसा होने पर भी करण संघर्ष करता रहा आखिरकार वो आजाद होकर नदी से बाहर आ गया। गोल्डमेडलिस्ट धावक रहे करण का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है।

घटना चंबल नदी के केंजरा घाट पर हुई। यहां पास में रहने वाला करण नहाने के लिए अपने साथियों के साथ गया था। नदी में करण नहा रहा था तभी पीछे से मगरमच्छ ने हमला कर दिया। करण घबरा गया। लोग बचाओ बचाओ कह कर चिल्ला रहे थे लेकिन किसी व्यक्ति की पास आने की हिम्मत नहीं हो पा रही थी। मगरमच्छ ने उसके हाथ को जबड़े में फंसा लिया मांस का एक टुकड़ा मगरमच्छ के मुंह में आ गया। मगरमच्छ की पकड़ धीरे-धीरे मजबूत हो रही थी। लेकिन करण ने हिम्मत नहीं हारी और वह उल्टी दिशा में घूमा फिर उसने पैरों से जोर लगाया। लगातार मगरमच्छ के मुंह पर तेज घूंसे मारता रहा। उसकी पकड़ ढीली होते ही करण नदी से बाहर आ गया। उसे आगरा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें:

करण ने 2 साल पहले ही इंटर पास किया है और दो बार 400 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीत चुका है। 2023 में 400 मीटर दौड़ में उसे दो गोल्ड मेडल मिले थे। वन विभाग के रेंजर उदय प्रताप ने बताया कि चंबल नदी आगरा से 80 किलोमीटर दूर है। नदी में इस समय 742 मगरमच्छ मौजूद है। कुछ मगरमच्छों की लंबाई 17 फुट से ज्यादा है। मगरमच्छ जमीन पर करीब 32 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें  दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता ने विभागों का किया बंटवारा, छह मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button