CrimeEducationUttar Pradesh

हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी में फर्जी डिग्री घोटाले का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार

अनमोल शर्मा

हापुड़, 19 मई 2025:

यूपी के हापुड़ स्थित मोनाड यूनिवर्सिटी में फर्जी डिग्री बनाने और बेचने वाले गिरोह का एसटीएफ ने भंडाफोड़ किया है। शनिवार को लखनऊ से पहुंची एसटीएफ टीम ने पिलखुवा स्थित यूनिवर्सिटी परिसर में छापा मारकर चेयरमैन विजेंद्र सिंह हुड्डा, प्रो-चांसलर नितिन कुमार सिंह समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया।

छापे में 1,372 फर्जी डिग्रियां, 262 फर्जी प्रोविजनल व माइग्रेशन सर्टिफिकेट, ₹6.54 लाख नकद, लैपटॉप, प्रिंटर, दो कारें और 36 लग्जरी गाड़ियों की चाबियां बरामद हुईं। STF के मुताबिक यह गिरोह बीएड, बीफार्मा, बीए LLB जैसी डिग्रियां ₹50,000 से ₹5 लाख में बेचता था।

ये भी पढ़ें:

मुख्य आरोपी विजेंद्र हुड्डा पहले बाइक बोट घोटाले में भी आरोपी रह चुका है और 5 लाख का इनामी रहा है। उस पर 100 से ज्यादा केस दर्ज हैं। वह 2019 में बिजनौर से बसपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ चुका है।

Advertisement

एसटीएफ प्रमुख अमिताभ यश ने इस घोटाले को संगठित अपराध बताया है और कहा कि जांच को और विस्तृत किया जाएगा ताकि दोषियों को कड़ी सजा मिले। अब यह पता लगाया जा रहा है कि इन डिग्रियों का इस्तेमाल कहां-कहां हुआ और गिरोह में और कौन-कौन शामिल है।

ये भी पढ़ें  KGMU में मरीज बेहाल! अखिलेश यादव का हमला, ब्रजेश पाठक का 3 दिन में कार्रवाई का अल्टीमेटम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link