CrimeUttar Pradesh

यूपी के सुल्तानपुर में नाबालिक से दुष्कर्म, दरिंदे ने मां को दी जान से मारने की धमकी, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

सुल्तानपुर, 23 अप्रैल 2025

यूपी के सुल्तानपुर में 15 वर्षीय किशोरी से रेप का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी दिन दहाड़े लड़की के घर में घुसा और उसे अकेला पाकर उसने रेप किया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मौके से आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मां को दी जान से मारने की धमकी :

दोस्तपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले दलित समुदाय के व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि लगभग एक माह से गांव का ही एक वैश्य समुदाय का युवक उसकी बेटी से फोन पर बातचीत करने लगा। वो मेरी बेटी के साथ अवैध संबध बनाने की कोशिश कर रहा था। जानकारी होने पर उसे समझाया गया, लेकिन वो माना नहीं। मंगलवार दोपहर जब मेरी लड़की घर पर अकेले थी उस समय आरोपी युवक चुपके से घर में घुस गया। उसने मेरी बेटी के साथ अवैध संबध बनाया। उसी समय मेरी पत्नी पहुंच गई। तब आरोपी उसे जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गालियां देते हुए भागने लगा। उसने पीड़िता की मां को जान से मारने की धमकी भी दी है। उसी समय लड़की का पिता भी जानकारी होने पर पहुंचा और उसने पुलिस को बुला लिया।

ये भी पढ़ें:

पुलिस जांच जारी :

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में सीओ कादीपुर ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। आगे की कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें  पुलिस ने रेप, फायरिंग व चोरी में शामिल तीन बदमाशों को मुठभेड़ में दबोचा...पैर में लगी गोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button