NationalUttar Pradesh

आंखों ही आंखों में इशारा हो गया…एक दूजे के हो गए मूक बधिर सोनी व प्रिंस

इटावा, 3 मार्च 2025:

यूपी के इटावा जिले में इशारों की भाषा समझने वाले मूक बधिर युवक युवती सात फेरे लेकर जीवन साथी बन गए। विवाह समारोह में दोनों के परिवार खुश दिखे तो सैकड़ों मेहमानों ने युगल जोड़े को आशीर्वाद दिया।

दोनों परिवारों को थी शादी की चिंता

इटावा जिले के भरथना स्थित गेस्ट हाउस में हुई एक शादी चर्चा का विषय बनी रही। दरअसल यहां बालूगंज निवासी प्रिंस व ऊसराहार में रहने वाली सोनी ने सात फेरे लिए। दोनों जन्म से ही मूक बधिर हैं। सोनी की बहन प्रियंका और प्रिंस के माता पिता कहते हैं कि ईश्वर ने दोनों को कहने सुनने की शक्ति नहीं दी। शिक्षित और योग्य प्रिंस और सोनी के विवाह की चिंता दोनों परिवार को थी।

दोनों ने मिलकर लिया जीवन साथी बनने का फैसला

एक दूसरे के बारे में जब पता चला तो बात आगे बढ़ाई गई खुशी तब हुई जब सोनी व प्रिंस दोनों ने एक दूसरे को पसंद कर लिया और जीवन साथी बनने का फैसला लिया। परिवारों ने बेहद जोश से शादी की तैयारियां शुरू कीं। प्रिंस धूमधाम से रविवार को बारात लेकर गेस्ट हाउस आया। यहां विधि विधान से शादी की रस्में निभाई गईं और सोनी अपने नए परिवार के साथ विदा हो गई।

ये भी पढ़ें  विधायक पीयूष रंजन ने करछना को सौंपी सिटी बस सेवा , कहा...जल्द बढ़ेगी बसों की संख्या

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link