Uttar Pradesh

गोरखपुर : चार माह में तैयार हो जाएगा यूपी का पहला स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट

गोरखपुर, 20 मई 2025:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर गोरखपुर में यूपी का पहला स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (एसआईएचएम) बन रहा है। यह संस्थान गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के कार्यालय के सामने विकसित किया जा रहा है। इसका 85 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। आगामी सितंबर माह तक काम होने की उम्मीद है।

पर्यटन विभाग की इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना के तहत होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट से जुड़े डिप्लोमा और डिग्री कोर्स अगले शैक्षिक सत्र से शुरू कर दिए जाएंगे। इस परियोजना का निर्माण कार्य सी एंड डीएस की ओर से किया जा रहा है। 43.39 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का कार्य 26 सितंबर 2023 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 35 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर अधिकांश कार्य पूरे किए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें:

पहले चरण में दो मुख्य ब्लॉकों में प्रशासनिक कार्यालय, कक्षाएं, कॉमन हॉल, अत्याधुनिक किचन, अंडरग्राउंड पार्किंग, विद्युत व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा प्रणाली और पाइपलाइन जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

पर्यटन विभाग के उप निदेशक रविंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि संस्थान के निर्माण को समयबद्ध रूप से पूरा करने की कोशिश की जा रही है ताकि नए शैक्षिक सत्र से कोर्स शुरू किए जा सकें। यह संस्थान युवाओं को ग्लोबल डिमांड के अनुरूप रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराएगा। सीएम योगी के पर्यटन विकास मॉडल से गोरखपुर में होटल और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं।

एसआईएचएम के दूसरे चरण में ब्वॉयज और गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण प्रस्तावित है, जिसकी अनुमानित लागत 46.82 करोड़ रुपये है। इसके लिए ई-टेंडर प्रक्रिया प्रगति पर है।

ये भी पढ़ें  यूपी और जापान के बीच ग्रीन हाइड्रोजन और अन्य प्रोजेक्ट्स पर हुआ समझौता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button