Uttar Pradesh

आंधी तूफान में फिर क्षतिग्रस्त हुआ चंबल का पांटून पुल, हजारों लोगों को आवागमन ठप

मयंक चावला

आगरा, 22 मई 2025:

यूपी के आगरा जिले की बाह तहसील के पिनाहट क्षेत्र में चंबल नदी पर बने पांटून पुल को एक बार फिर तेज आंधी ने नुकसान पहुंचाया है। पुल के गर्डर और स्लीपर अपनी जगह से हट गए है। पुल पर वाहनों का आवागमन पूरी तरीके से रुक गया। यह पुल यूपी और एमपी की सीमा पर 15 से 20 हजार लोगों के आवागमन को सुगम बनाता है।

आगरा जिले के पिनाहट क्षेत्र में बना पांटून पुल
आसपास की बड़ी आबादी को सीमावर्ती मध्य प्रदेश से जोड़ता है। यह स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों के लिए जीवन रेखा के समान है। एक हफ्ते में दूसरी बार है जब तेज आंधी की वजह से पुल क्षतिग्रस्त हुआ है। जानकारी मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम सुबह से ही मरम्मत कार्य में जुटी है।

ये भी पढ़ें:

स्थानीय लोगों के अनुसार कल रात तेज आंधी के बाद कई गर्डर अपनी जगह से हट चुके हैं। पुल पूरी तरीके से अस्थिर हो चुका है। आवागवन रुकने से दोनों राज्यों के ग्रामीण और शहरी का संपर्क पूरी तरीके से कट गया है। वैसे ग्वालियर हाईवे पर पुल बना हुआ है जो बाया धौलपुर होते हुए एमपी की सीमा में प्रवेश करता है। लोग इस पुल का इस्तेमाल रोड टैक्स बचाने के लिए भी करते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें  UP बजट सत्र की शुरुआत पर मायावती का वार : राज्यपाल के भाषण में जनहित की ‘जमीनी सच्चाई’ नदारद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link