NationalUttar Pradesh

UPPSC, UPSSSC से होंगी रोडवेज में भर्तियां

लखनऊ,10 सितम्बर 2024

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में समूह ‘ख’ के खाली पदों पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और समूह ‘ग’ के खाली पदों पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जरिए भर्ती की जाएगी। योगी कैबिनेट ने सोमवार को परिवहन विभाग के इस प्रस्ताव सहित कुल 13 प्रस्तावों को बाई सर्कुलेशन मंजूरी दी।
परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव एल. वेंकटेश्वर लू ने बताया कि परिवहन निगम में पिछली बार IIM, लखनऊ के जरिए भर्ती की गई थी। अब समूह ‘ख’ के पदों पर UPPSC और समूह ‘ग’ के खाली पदों पर UPSSSC से भर्ती कराई जाएगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में समूह ‘ख’ के 187 और समूह ‘ग’ के 19,143 पद हैं। समूह ‘ख’ के सहायक प्रबंधक (वाणिज्य) व सहायक प्रबंधक (प्राविधिक) जैसे पदों पर अब तक UPSSSC के माध्यम से भर्ती होती थी। अब इन पदों को UPPSC के माध्यम से भरा जाएगा। सोमवार को कैबिनेट बाई सर्कुलर परिवहन विभाग के तीन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने घेरा डिप्टी सीएम केशव मौर्य आवास, प्रदर्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link