CrimeUttar Pradesh

कई लोगों से लूट चुका था मोबाइल…पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारकर पकड़ा बदमाश

मयंक चावला

आगरा, 7 जून 2025:

यूपी में आगरा जिले की थाना लोहा मंडी पुलिस ने शनिवार की सुबह एक बदमाश को मुठभेड़ में गोली मारकर घायल कर दिया। पकड़ा गया बदमाश मोबाइल लूट की कई वारदातों में शामिल था। उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

लोहा मंडी थाने की पुलिस द्वारा पकड़ा गया बदमाश सूरज है। थाना जगनेर क्षेत्र के निवासी सूरज पर चार मुकदमे दर्ज है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सूरज
कोठी मीना बाजार के पास मौजूद है और फिर कोई वारदात कर सकता है। इस इनपुट पर लोहा मंडी पुलिस ने घेराबंदी कर दी। सूरज ने पुलिस पर गोली चलाई तो पुलिस ने भी फायरिंग की। एक गोली सूरज के पैर में लगी और वह घायल होकर वहीं गिर गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा बरामद किया है। घायल सूरज को पुलिस ने एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है। पुलिस उपचार के बाद उससे घटनाओं को लेकर पूछताछ करेगी।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें  एलएलबी छात्र की मौत: ढाई लाख उधार लेकर रिश्ता तोड़ा, छात्रा गिरफ्तार।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button