Bihar

पटना में बीजेपी का झंडा लगी SUV ने चेकिंग के दौरान 3 पुलिसकर्मी को रौंदा, महिला कांस्टेबल की मौत – देखें Video

पटना, 12 जून 2025

बिहार की राजधानी पटना में देर रात तेज रफ्तार का खौफनाक कहर देखने को मिला है। यहां पर देर रात वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक स्कॉर्पियो एसयूवी ने तीन पुलिसकर्मी को रौंद दिया जिसमें एक महिला कांस्टेबल की मौत हो गई, वहीं इस हादसे में दो पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात को हुई, जिससे पूरे राज्य में हड़कंप मच गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सब-इंस्पेक्टर (एसआई) दीपक कुमार, सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) अवधेश और महिला कांस्टेबल कोमल हवा में उछल गए और टक्कर वाली जगह से कुछ मीटर दूर जा गिरे।

घायल हुए तीन अधिकारियों में से नालंदा जिले की रहने वाली कांस्टेबल कोमल ने आज सुबह नजदीकी अस्पताल में दम तोड़ दिया। एसआई दीपक कुमार और एएसआई अवधेश को गंभीर चोटें आईं हैं और उनका गहन उपचार चल रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी स्कॉर्पियो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि ड्राइवर की पहचान निखिल राज पटना के रूप में हुई है। निखिल जगदेव पथ इलाके का रहने वाला है। निखिल के पिता कमलेश सिंह एक सरकारी अमीन हैं और वर्तमान में सीतामढ़ी में तैनात हैं। वही बीजेपी के झंडा लगे होने पर बताया जा रहा है कि आरोपी बीजेपी से जुड़ा नहीं है गाड़ी पर केवल रसूख दिखाने के लिए झंड़ा लगाया था।

ये भी पढ़ें:

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ हादसा :

Advertisement

यह पूरी घटना पास में ही लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें स्पष्ट दृश्य दिखाई दे रहा है कि पुलिसकर्मी नियमित वाहन जांच करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जहां एक स्कॉर्पियो एसयूवी को पहले से ही निरीक्षण के लिए रोका गया है। तभी अचानक, तेज गति से आ रही एक अन्य स्कॉर्पियो ने अचानक रास्ता बदल कर सड़क किनारे खड़े अधिकारियों को जोरदार टक्कर मार दी।

 

ये भी पढ़ें  "बिहार में भूमि सर्वेक्षण पर संकट, नक्शा न अपडेट, सर्वर भी खराब"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link