CrimeMaharashtra

महाराष्ट्र में सोनम रघुवंशी जैसा कांड, शादी के 15 बाद ही पत्नी ने कुल्हाड़ी मार पति को उतार मौत के घाट

सांगली, 12 जून 2025

शादी के बाद हनीमून पर पति की खौफनाक हत्याकांड का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि देश में एक और पति की शादी के बाद बेरहमी से हत्या का संगीन मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार महाराष्ट्र के सांगली जिले में पुलिस ने एक 27 वर्षीय महिला को अपने 53 वर्षीय पति की कुल्हाड़ी से हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शादी के महज 15 दिन बाद ही पत्नी ने अपनी पति की बेरहमी से हत्या की है। मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने बुधवार रात करीब 12.30 बजे अपने पति अनिल लोखंडे पर तब हमला कर दिया, जब वह 15 दिन पुराने वैवाहिक जीवन में संभोग करने पर जोर दे रहा था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दम्पति सांगली जिले के कुपवाड़ तहसील का निवासी है। पुलिस ने बताया कि यह लोखंडे की दूसरी शादी थी। उसकी पहली पत्नी की कैंसर से मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने बताया कि लोखंडे की पत्नी विवाह के लिए उसके आग्रह से नाराज थी, जिसके कारण दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

कुपवाड़ एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “गुस्से में आकर, आरोपी महिला, जिसकी पहचान राधिका के रूप में हुई है, ने अपने पति पर कुल्हाड़ी से उस समय जानलेवा हमला कर दिया, जब वह बिस्तर पर सो रहा था।” उन्होंने कहा कि महिला को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:

 

ये भी पढ़ें  दहेज के लिए वहशी बना पति: पत्नी को कालीन पर बैठाकर जिंदा जलाया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link