CrimeUttar Pradesh

आगरा: प्रेग्नेंट पत्नी और और बेटे का खून करके हो गया था फरार….मुठभेड़ में गिरफ्तार

मयंक चावला

आगरा,9 मई 2025:

थाना जगदीशपूरा क्षेत्र में 9 अप्रैल को सामने आए सनसनीखेज डबल मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पांच माह की गर्भवती पत्नी शबीना और उसकी 8 वर्षीय बेटी इनाया की हत्या के आरोपी अब्दुल रशीद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। फरार चल रहे अब्दुल रशीद को गुरुवार को पुलिस ने बिचपुरी-पथोली मार्ग पर चेकिंग के दौरान पकड़ा, जहां उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

पूछताछ में रशीद ने बताया कि वह शबीना का तीसरा पति था और उसे उसके चरित्र पर शक था। इसी शक के चलते उसने गुस्से में हत्या कर दी। आरोपी के खिलाफ पहले से हत्या का मुकदमा दर्ज है। पुलिस अब जांच कर रही है कि इस हत्याकांड में कोई और भी शामिल था या नहीं।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  UP दिवस से पहले CM योगी की पाती : ‘बीमारू’ से भारत के ग्रोथ इंजन तक उत्तर प्रदेश की कहानी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link