Bihar

बिहार के पूर्णियां में जमीन के लिए हैवान बना दमाद, सास को जिंदा जलाया

बिहार, 19 अक्टूबर, 2024

बिहार के पूर्णियाँ जिले के रुपौली में जमीन के लालची दामाद ने अपनी सास के साथ मारपीट कर उसे घर के अंदर खूंटे से बांध दिया। फिर बाहर से पेट्रोल छिड़क कर घर को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के नाथपुर पंचायत के कंकला वार्ड नंबर 14 की है। मृतका की पहचान गुड़िया देवी उम्र 65 वर्ष पति स्वर्गीय कपिल देव शर्मा के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में मृतका की बेटी पुनिया देवी ने बताया कि मां घर में अकेली रहती थी। उसके दो भाई कमाने के लिए बाहर गए हैं। बेटी ने बताया कि सड़क किनारे उसकी कीमती जमीन है। उसका पति मुनि लाल बार-बार जमीन बेचने के लिए उसकी माँ के साथ झगड़ा करता था। कुछ दिन पूर्व भी पैसे के लिए दोनों सास दामाद में झगड़ा हुआ था।

वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग महिला गाँव से हटकर बासा में अकेली रहती थी। उसकी बेटी ही उसका देखभाल करती थी। अचानक आग की लपटें देखकर सभी ग्रामीण दौरे और आग पर काबू पाया। वहीं, घर के अंदर बुजुर्ग महिला की जली हुई लाश मिली। वही घटना के बाद हत्यारा दामाद गाँव छोड़कर फरार हैं।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णियां जीएमसीएच भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई हैं। मोहनपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि अग्रतर कार्रवाई की जा रही है और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी। पुलिस ने मामले की गहन जांच करने का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  Bihar Politics: समूचे बिहार की यात्रा पर निकलेंगे आरसीपी सिंह, यहां रहेगी विशेष नजर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link