Bihar

पहले दिया मौत का दर्द, फिर खुद पहुंचा सलाखों के पीछे… बेतिया से सनसनीखेज वारदात

बेतिया,28 अक्टूबर 2024

बेतिया के पश्चिमी चंपारण जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र में एक चचेरे देवर ने अपनी भाभी सल्होदा खातून (45) की तलवार से हत्या कर दी। घटना के बाद मुनीर अहमद ने खुद थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी मुनीर अहमद ने कुमारबाग थाना जाकर आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद सिरसिया थाना को सूचना दी गई। थाना प्रभारी मदन मांझी ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि देवर मुनीर अहमद और भाभी सल्होदा खातून के बीच पहले भी बच्चों के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। छह महीने पहले दोनों परिवारों में मारपीट हुई थी, जिससे मनमुटाव चल रहा था। सोमवार की सुबह एक बार फिर विवाद हुआ, जब मुनीर ने घर के दरवाजे पर बैठी अपनी भाभी पर तलवार से हमला कर दिया, जिस उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो वह भागकर थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  संभल की शाही जामा मस्जिद का नाम बदला, एएसआई ने लगाया नया बोर्ड

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link