Uttar Pradesh

पुलिस चौकी के निकट भगवा वेषधारी भिक्षु से हाथापाई…वीडियो वायरल, आरोपी को दबोचा

अशरफ अंसारी

इटावा, 14 जुलाई 2025:

यूपी के इटावा जिले में बकेवर थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी के निकट एक भगवा वेषधारी भिक्षु से एक व्यक्ति हाथापाई करने लगा। रोड पर हो रहे इस तमाशे का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों भिक्षु हैं और भिक्षा मांगने को लेकर विवाद हुआ था।

इटावा शहर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बकेवर थाना क्षेत्र की कस्बा चौकी के सामने रोड पर भगवा बेष धारी भिक्षु से सड़क पर हाथापाई होते दिख रही है। एक अन्य युवक उसको धक्का देता है खींचकर किनारे ले जाता है और उसके सिर पर बंधी पगड़ी हटा देता है। देर तक चली इस हाथापाई का किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

ये भी पढ़ें:

वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस सक्रिय हुई और हाथापाई करने वाले युवक को पकड़ लिया।
एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनो भिक्षावृत्ति का काम करते हैं। इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  आधार अपडेट कराना हुआ महंगा : मोबाइल नंबर लिंक कराने का भी बढ़ा शुल्क, जानें रेट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link