Uttar Pradesh

आगरा : अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, नगर निगम टीम और स्थानीय लोगों में मारपीट, दुकान में तोड़फोड़

मयंक चावला

आगरा, 16 जुलाई 2025:

यूपी के आगरा में शाहगंज क्षेत्र के सराय ख्वाजा बाजार में बुधवार को नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल हो गया। नगर निगम टीम और स्थानीय दुकानदारों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। हालात इतने बिगड़े कि लोग लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतर आए।

नगर निगम की टीम दोपहर में अतिक्रमण हटाने और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर चालान काटने के लिए क्षेत्र में पहुंची थी। देसी शराब के ठेके के पास कुछ दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई और नाले पर बने अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया। इसी दौरान नाराज लोगों ने टीम को घेर लिया और विवाद शुरू हो गया।

ये भी पढ़ें:

विवाद का केंद्र बनी खेरिया मोड़ स्थित श्री बालाजी मिष्ठान भंडार, जो कि खेरागढ़ विधायक भगवान सिंह कुशवाहा के रिश्तेदार जगदीश कुशवाहा की है। दुकान में पॉलीथिन और प्लास्टिक गिलास मिलने पर नगर निगम के फूड एंड सेनेटरी इंस्पेक्टर (एफएसआई) प्रदीप गौतम ने चालान काटा, जिस पर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि प्रदीप गौतम अपने साथियों के साथ दुकान में घुसकर लाठी-डंडों से जगदीश कुशवाहा और उनके भाई की पिटाई की। घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Advertisement

आरोप है कि इसके बाद जेसीबी से अतिक्रमण के नाम पर दुकान में तोड़फोड़ की गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में सराय ख्वाजा पुलिस चौकी पर एकत्रित हो गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  'खुशी' की आंखों से बहे आंसू, डीएम ने सुनी तकलीफ, कहा...बेटा इलाज करो, खर्च मैं करूंगा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link