Uttar Pradesh

यूपी के डीजीपी की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई… मदद के नाम पर ऐसे की ठगी

लखनऊ, 6 जनवरी 2025:

यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी और यूट्यूब चैनल बनाकर दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने के बहाने लोगों से वसूली करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान सहारनपुर के नांगल निवासी अमित कुमार के रूप में हुई।

साइबर क्राइम टीम ने सहारनपुर से दबोचा

साइबर थाना पुलिस के मुताबिक अमित ने यूपी के डीजीपी के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी और यूट्यूब चैनल बनाया था। डीजीपी के आधिकारिक एक्स हैंडल से फोटो निकाल कर फर्जी आईडी से पोस्ट करने लगा। अमित ने पिछले दिनों जयपुर में हुए हादसे को लेकर कई पोस्ट किए।

ये भी पढ़ें:

लोगों से हासिल किए करीब 80 हजार रुपये

Advertisement

इसके बाद एक क्यूआर कोड जारी कर हादसे में मरने और घायल होने वाले लोगों की मदद करने की अपील की। इस तरह अमित ने डीजीपी के नाम पर जालसाजी करके करीब 80 हजार रुपये हासिल किए। इसकी जानकारी होने पर साइबर थाने में केस दर्ज पुलिस ने आरोपी को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया।

पिता थे दरोगा, भाई भी पुलिस में कार्यरत

पुलिस पूछताछ में पता चला कि अमित के पिता दरोगा के पद से रिटायर हुए हैं। उसका एक भाई भी पुलिस में है। उसकी तैनाती यूपी के हाथरस जिले में है। अमित आईटीआई करने के बाद खेती कर रहा था।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में विधवा से दरिंदगी : नशीली कॉफी पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाया... ऐसे किया ब्लैकमेल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link