CultureEducation

तिरुपति देवस्थानम की पूर्व मुस्लिम पीआरओ के घर से गहनों का खजाना मिलने का दावा फर्जी: प्रशासन

6 जनवरी 2025

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया गया था कि यह तिरुपति देवस्थानम के पूर्व जनसंपर्क अधिकारी मुबीना निश्का बेगम के घर का है, जहां आयकर अधिकारियों ने गहनों का खजाना बरामद किया। इस वीडियो में कुछ लोग खड़े हुए हैं और एक लंबी सी टेबल पर कुछ सामान रखा हुआ दिख रहा है। इसके साथ ही यह दावा किया गया कि आयकर विभाग की जांच के बाद ईडी ने भी इस मामले में दखल दिया है।

लेकिन तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने इस दावे को खारिज किया है। देवस्थानम ने स्पष्ट किया है कि मुबीना निश्का बेगम कभी भी उनके जनसंपर्क अधिकारी नहीं रही। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि इस वीडियो में जो तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम का नाम लिया गया है, वह पूरी तरह से झूठी और फर्जी खबर है।

 

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  UP Education : ऑपरेशन कायाकल्प और प्रोजेक्ट अलंकार से बदली 1.32 लाख स्कूलों की तस्वीर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link