CultureHo Halla SpecialReligious

महाकुंभ में फिर सजेगा संस्कृति का महाकुंभ, देश के दिग्गज कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

महाकुंभ नगर, 5 फरवरी 2025:

बसंत स्नान के बाद महाकुंभ में एक बार फिर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन होगा। गंगा पंडाल में चल रहे मुख्य आयोजन में चार दिनों तक देश के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे।

संस्कृति विभाग की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। 7 फरवरी को प्रसिद्ध ओडिशी नृत्यांगना डोना गांगुली, 8 फरवरी को सुप्रसिद्ध गायिका कविता कृष्णमूर्ति एवं वायलिन वादक डॉ. एल सुब्रह्मण्यम, 9 फरवरी को सुरेश वाडेकर, सोनल मान सिंह और मधुप मुद्गल, तथा 10 फरवरी को प्रख्यात गायक हरिहरन अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

माघ पूर्णिमा स्नान के कारण 11 से 13 फरवरी तक सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित रहेंगे।

ये भी पढ़ें:

गंगा पंडाल पर मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शेड्यूल

7 फरवरी:

डोना गांगुली (कोलकाता) – ओडिशी नृत्य

योगेश गंधर्व एवं आभा गंधर्व – सूफी गायन

सुमा सुधींद्र (कर्नाटक) – गायन

डॉ. देवकी नंदन शर्मा (मथुरा) – रासलीला

8 फरवरी:

कविता कृष्णमूर्ति एवं डॉ. एल सुब्रह्मण्यम – सुगम संगीत

प्रीति पटेल (कोलकाता) – मणिपुरी नृत्य

नरेंद्र नाथ (पं. बंगाल) – सरोद वादन

डॉ. देवकीनंदन शर्मा (मथुरा) – रासलीला

9 फरवरी:

सुरेश वाडेकर – सुगम संगीत

पद्मश्री मधुप मुद्गल (नई दिल्ली) – हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत

सोनल मान सिंह (नई दिल्ली) – ओडिशी नृत्य

डॉ. देवकी नंदन शर्मा (मथुरा) – रासलीला

10 फरवरी:

हरिहरन – सुगम संगीत

शुभदा वराडकर (मुंबई) – ओडिशी नृत्य

सुधा (तमिलनाडु) – कर्नाटक संगीत

ये भी पढ़ें  प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी, रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किए

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link