Punjab

स्वर्ण मंदिर को फिर बम से उडाने की धमकी, बीते 3 दिन में तीसरी घटना

अमृतसर, 16 जुलाई 2025

पंजाब के अमृतसर स्थित सिख धर्म के पवित्र स्थल स्वर्ण मंदिर को तीन दिन के भीतर एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बता दे कि यह पिछले तीन दिनों में यह धमकी की तीसरी घटना है। धमकी भरे कॉल के बाद, पुलिस ने स्वर्ण मंदिर के आसपास हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। घटनास्थल पर एक डॉग स्क्वॉड भी तैनात किया गया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के सचिव प्रताप सिंह ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्ला ने बताया कि स्वर्ण मंदिर को सोमवार और मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उन्होंने बताया कि पुलिस को स्वर्ण मंदिर में विस्फोट की धमकी वाले एक ईमेल के बारे में शिकायत मिली थी।

स्वर्ण मंदिर विश्व में आस्था का केंद्र है और हमें स्वर्ण मंदिर में विस्फोट की धमकी भरा एक ईमेल मिला है। पुलिस अधिकारियों की ज़िम्मेदारी है कि वे इसमें शामिल लोगों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई करें। समिति ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीजीपी) को बम की धमकी के बारे में सूचित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:

अमृतसर पुलिस के अनुसार, स्वर्ण मंदिर परिसर में बम निरोधक दस्ते (बीडीएस), एसजीपीसी बल और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। अधिकारियों ने जनता को आश्वस्त किया है कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने जनता से शांत रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  बाराबंकी के 38 मदरसों पर मान्यता रद्द होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link