CrimePunjab

पंजाब के लुधियाना में दलित युवक को अर्धनग्न कर निकाला जुलूस, वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में फैला आक्रोश

लुधियाना, 7 जुलाई 2025

लुधियाना के एक गांव में दलित युवक पर हमला करने, उसे जबरन काला रंग लगाने और अर्धनग्न अवस्था में घुमाने की घटना सामने आई है। लुधियाना के बाहरी इलाके सीदा गांव में मंगलवार को हुई एक घटना का वीडियो वायरल होने से व्यापक आक्रोश फैल गया है।

पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है तथा इसमें शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस के अनुसार, महिला के परिवार ने हरजोत सिंह पर इसलिए हमला किया क्योंकि उन्हें संदेह था कि उसने दंपत्ति को भागने में मदद की थी।

हरजोत के दोस्त और महिला की शादी 19 जून को हुई थी। इसके बाद भी गांव में तनाव जारी रहा। मंगलवार को हरजोत एक सैलून में था, तभी कुछ लोग अंदर घुस आए, उसे घसीटकर बाहर निकाला और बेरहमी से पीटा। उन्होंने जबरन उसकी दाढ़ी और मूंछें मुंडवा दीं, उसके चेहरे पर कालिख पोत दी, उसके कपड़े फाड़ दिए, उसे अर्धनग्न अवस्था में सड़कों पर घुमाया और जातिगत गालियां दीं। पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

ये भी पढ़ें:

हमलावरों की पहचान गुरप्रीत उर्फ ​​गोपा, सिमरनजीत सिंह उर्फ ​​सिम्मा, संदीप उर्फ ​​सैम, राजवीर और रमनदीप उर्फ ​​काका के रूप में हुई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  डिजिटल जनगणना 2027: उत्तराखंड में 25 अप्रैल से घर-घर शुरू होगा फील्ड सर्वे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link