CrimeDelhi

दिल्ली : महिला डेंटिस्ट ने पंखे से लटककर की आत्महत्या, संदेह में पति गिरफ्तार

नई दिल्ली, 12 मार्च 2025

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रोहिणी स्थित अपने घर में 29 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर छत के पंखे से फांसी लगा ली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतका के पति ओशो प्रजापति को मामले के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतका पेशे से दंत चिकित्सक थी और कथित तौर पर अपने पति से अलग रह रही थी।

पुलिस के अनुसार, महिला के पिता ने दुखद घटना की सूचना देने के लिए पीसीआर को कॉल किया। अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि महिला कुछ व्यक्तिगत परेशानियों का सामना कर रही थी, लेकिन जांच के बाद ही पता चलेगा कि उसने यह कदम क्यों उठाया। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85 और 108 के तहत उत्तर रोहिणी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। 

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  अब तमिल सुपरस्टार विजय भी पहुंचे SC, वक्फ कानून के खिलाफ दायर की याचिका

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link