NationalUttar Pradesh

अमेठी में पीएसी जवान को कार ने रौंदा, होली पर ड्यूटी में लखनऊ से जा रहा था सुल्तानपुर

आदित्य मिश्र

अमेठी, 12 मार्च 2025:

होली के मद्देनजर लखनऊ से ड्यूटी पर सुल्तानपुर जा रहे पीएसी के एक जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। उसे एक तेज़ रफ्तार कार ने रौंद दिया।

यह हादसा अमेठी जनपद के मुसाफिरखाना क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर स्थित पुलिस बैरिक के पास हुआ। होली पर्व पर सुरक्षा ड्यूटी के लिए 32वीं बटालियन पीएसी की टीम लखनऊ से सुल्तानपुर जा रही थी।

ये भी पढ़ें:

सीतापुर का रहने वाला था जवान

Advertisement

इस दौरान बटालियन का जवान विकास कुमार वर्मा (27), निवासी सीतापुर बाथरूम करने के लिए गाड़ी से नीचे उतरे। तभी लखनऊ से सुल्तानपुर की ओर जा रही तेज़ रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद साथी जवान विकास कुमार को लेकर मुसाफिरखाना सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मुसाफिरखाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने मृतक के परिवार को हादसे की सूचना दी है।

ये भी पढ़ें  गुजरात सरकार का 1 लाख करोड़ से अधिक के नुकसान के लिए 1,420 करोड़ का राहत पैकेज, किसानों ने कहा 'मजाक'  है क्या ?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link