CrimeUttar Pradesh

बाराबंकी : बुजुर्ग साधु की संदिग्ध हालात में मौत, मंदिर के पास फंदे से लटका मिला शव

बाराबंकी, 9 जनवरी 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी के बदोसराय क्षेत्र के एक मंदिर परिसर में बुजुर्ग साधु की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। साधु का शव गुरुवार सुबह परिसर में झोपड़ी के अंदर फंदे से लटका मिला।

लखनऊ के रहने वाले थे साधु

यह घटना अमरा कटेहरा देवी मंदिर के पास हुई। गुरुवार सुबह साधु का शव झोपड़ी के अंदर फंदे से लटका देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस के साथ सीओ रामनगर सौरभ श्रीवास्तव ने भी छानबीन की। मृतक साधु के पास मिले आधार और एक डायरी से लखनऊ के बक्शी का तालाब क्षेत्र के अमानीगंज बनावा निवासी ओमप्रकाश उर्फ राधे बाबा (72) के रूप में पहचान हुई।

ये भी पढ़ें:

मंदिर परिसर में रहते थे साधु

Advertisement

बताते हैं कि राधे बाबा मंदिर परिसर में अन्य साधुओं के साथ रहते हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम से मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई।

ये भी पढ़ें  “अखिलेश सरकार में था माफिया राज…..” – सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर बोले डिप्टी सीएम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link