CrimeMadhya Pradesh

मध्यप्रदेश : मकान खाली करने के विवाद में सरेआम 2 महिलाओं की पिटाई, 4 गिरफ्तार

ग्वालियर, 23 जनवरी 2025

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में दो महिलाओं की कथित तौर पर पिटाई की गई, उनमें से एक को बिजली के खंभे से बांध दिया गया, जिसके बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस ने बुधवार को कहा। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम को डबरा कस्बे में हुई यह घटना एक मकान खाली करने को लेकर हुए विवाद का नतीजा थी। घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ महिलाओं के साथ विवाद के बाद मारपीट की गयी है। डबरा पुलिस थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने कहा कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पाया कि एक महिला बिजली के खंभे से बंधी हुई थी और दूसरी महिला जमीन पर पड़ी हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि खंभे से बंधी महिला ने पुलिस को बताया कि विजय अग्रवाल और उसके साथियों ने एक घर खाली करने को लेकर पुराने विवाद के बाद उनकी पिटाई की और उनका सामान बाहर फेंक दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अग्रवाल समेत 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनमें से चार को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिकारी ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  इटावा : खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, महिला की मौत, बेटा और बहू झुलसे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link