Uttar Pradesh

वाराणसी : तहसील में जलभराव से आजिज वकीलों का अनोखा प्रदर्शन, गंदे पानी में उतर रोपे धान

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 17 जुलाई 2025:

यूपी के वाराणसी जिले की पिंडरा तहसील परिसर में गुरुवार को अधिवक्ताओं ने जलभराव, कीचड़ और गंदगी के खिलाफ अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। उन्होंने घुटनों तक भरे गंदे पानी में उतरकर प्रतीकात्मक रूप से धान की रोपाई की और प्रशासन की लापरवाही पर तीखा प्रहार किया।

उनके इस प्रदर्शन को देखने के लिए तहसील कर्मचारियों और आम जनता की भीड़ लग गई। कई कर्मचारियों ने वकीलों के इस कदम की सराहना की। वकीलों का कहना है कि कभी प्रदेश की नंबर वन तहसील रही पिंडरा आज प्रशासनिक उपेक्षा और कुप्रबंधन का शिकार है। हर साल बरसात के मौसम में जलनिकासी की समस्या विकराल रूप ले लेती है, लेकिन प्रशासन केवल आश्वासन देकर समय निकालता रहा है।

ये भी पढ़ें:

प्रदर्शन में शिवपूजन सिंह, पंधारी यादव, जवाहर वर्मा, श्रीनाथ गौड़, रामभरत यादव, अशोक लाल कनौजिया, अमर पटेल, रवि यादव और एके सिंह जैसे कई अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो यह आंदोलन और व्यापक रूप लेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें  बुज़ुर्ग माता-पिता की व्यथा: संतान ही बन गयी शैतान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link