Uttar Pradesh

सजधज कर स्टेशन से निकली प्रयागराज एक्सप्रेस… 41वीं वर्षगांठ पर पहले लोको पायलट ने काटा केक

अमित मिश्र

प्रयागराज,17 जुलाई 2025:

यूपी के प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर उत्सव का माहौल दिखा। प्रयागराज से नई दिल्ली के बीच चलने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस को भव्य रूप से सजाया गया।
प्लेटफॉर्म पर केक आया और कुछ खास लोगों ने केक काटा लड्डू बांटे गए इसके बाद यात्री ट्रेन पर सवार हुए और मंजिल की ओर ट्रेन रवाना हुई।

ये भी पढ़ें:

दरअसल नई दिल्ली-प्रयागराज (12418-12417) एक्सप्रेस ने अपने संचालन के 41 साल पूरे किए। इसी वजह से ट्रेन की वर्षगांठ मनाई गई। साल 1984 में पहली बार इसे लेकर जाने वाले लोको पायलट डीएन सक्सेना और टीटीई शीतला प्रसाद श्रीवास्तव को खास मेहमान के रूप में बुलाया गया। इससे पूर्व ट्रेन को फूल माला व गुब्बारों की मदद से सजाया गया।

Advertisement

रेलवे विभाग के जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने मेहमानों का स्वागत किया। इसके बाद ट्रेन का जन्मदिन समारोह मनाने के लिए विशेष केक लाया गया। केक पहले लोको पायलट व टीटीई ने काटा। स्टेशन पर मौजूद स्टॉफ व यात्रियों को लड्डू गुलाब के फूल और बच्चों को चॉकलेट बाटे गए।

इस मौके पर लोको पायलट ने पहले दिन की यात्रा का अनुभव साझा कर बताया कि उस समय स्टेशन पर इतनी भीड़ थी कि रास्ते बंद करने पड़े। जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि 1984 में प्रयागराज एक्सप्रेस में 14 बोगी थीं आज अत्याधुनिक सुविधा वाले 24 कोच लगे हैं।

ये भी पढ़ें  योगी ने छात्रों को भेजी 90 करोड़ की छात्रवृत्ति, कहा...एडमीशन होते ही खाते में आएगी स्कॉलरशिप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link