Delhi

राजधानी दिल्ली में UPSC अभ्यार्थी ने की आत्महत्या, किराए के कमरे में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली, 21 जुलाई 2025

देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर ओल्ड राजिंदर नगर इलाके में एक 25 वर्षीय यूपीएससी अभ्यर्थी ने अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

आत्महत्या करने वाले यूपीएससी अभ्यर्थी की पहचान तरुण ठाकुर के रूप में हुई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत की ज़िम्मेदारी खुद ली है।

पुलिस ने बताया कि राजिंदर नगर पुलिस थाने को शनिवार शाम करीब 6.32 बजे आत्महत्या के बारे में पीसीआर कॉल मिली। पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुँची। उन्होंने बताया कि तरुण ठाकुर का शव वहाँ किराए के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। तरुण जम्मू का रहने वाला है और किराए के कमरे में रह रहा था।

ये भी पढ़ें:

तरुण ठाकुर के पिता सुबह से ही उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। फिर उन्होंने तरुण ठाकुर के कमरे के मालिक से संपर्क किया। जब उन्होंने कमरे की जाँच की, तो तरुण ठाकुर का शव पंखे से लटका हुआ मिला। फिर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

 

ये भी पढ़ें  दिल्ली में घर के बाहर टहल रहे 67 वर्षीय बुजुर्ग से मारपीट, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link