ReligiousUttar Pradesh

ताला खुलने के 7 माह बाद मदनपुरा के शिवालय में हुई पूजा अर्चना, हर-हर महादेव का उद्घोष गूंजा

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 25 जुलाई 2025:

यूपी के वाराणसी जिले में मुस्लिम बाहुल्य मदनपुरा क्षेत्र स्थित प्राचीन सिद्धिश्वर महादेव मंदिर में सात महीने बाद शुक्रवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू हुई। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के काशी प्रांत महानगर अध्यक्ष राजेश मिश्रा के नेतृत्व में मूर्तियों का स्नान, जलाभिषेक, माला-फूल चढ़ाने और आरती के साथ फल-मिष्ठान का भोग लगाया गया।

दशकों से बंद रहे इस मंदिर का ताला पहली बार 8 जनवरी 2025 को खोला गया था। तब पूजन और जलाभिषेक के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए थे। गुरुवार को विहिप कार्यकर्ताओं ने मंदिर में सफाई अभियान चलाया, जिसके बाद शुक्रवार से नियमित पूजा शुरू हुई। सफाई के दौरान मंदिर में तीन खंडित शिवलिंग मिले थे, जबकि मूल शिवलिंग लापता थे। 2009 में आखिरी बार इस मंदिर में पूजा हुई थी। स्थानीय लोगों और विहिप कार्यकर्ताओं की सक्रियता से मंदिर एक बार फिर भक्तों के लिए खुल गया है। मंदिर के खुलने से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें  सरकार का बड़ा फैसला...स्मार्ट मीटर से पीछा छूटा, पोस्टपेड सिस्टम लागू

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button