CrimeUttar Pradesh

बेटी के प्रेमी को देखकर भड़का पिता…साथ आए दोस्त पर चाकू से किया हमला, मौत

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 28 जुलाई 2025:

यूपी के सुल्तानपुर जिले में कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया गोलपुर गांव में रविवार रात को नहर किनारे एक 16 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वो अपने दोस्त के साथ उसकी प्रेमिका से मिलने गया था तभी प्रेमिका के नाराज पिता ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के बेरामारूफपुर निवासी कुणाल गुप्ता (22) अपने दो दोस्तों संजय निषाद (16) और बाबूखान (22) के साथ अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। लड़की के परिवार को इसकी भनक लग गई। गुस्से में आकर प्रेमिका के पिता घनश्याम ने नहर के पास सड़क पर तीनों पर चाकू से हमला कर दिया।

हमले में आरोपी ने सबसे पहले कुणाल को चाकू मारा, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद उसने दोस्त संजय निषाद पर हमला किया। चाकू से हुए घातक वार से वो जमीन पर गिर गया। अधिक खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा साथी बाबूखान किसी तरह वहां से कुणाल को लेकर भाग निकला। घायल कुणाल ने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर रात करीब 1 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और संजय का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

Advertisement

पुलिस ने आरोपी पिता घनश्याम को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कुणाल, प्रेमिका और उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी का निशाना कुणाल था। कुणाल पर वार करने के बाद आरोपी ने दूसरा वार किया, जो कुणाल के साथ मौजूद उसके दोस्त संजय को लग गया। संजय को लगी चोट घातक साबित हुई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें  रायबरेली में नवरात्रि की धूम...मंदिरों में लगीं कतारें रामकथा से पहले निकली कलश यात्रा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link