BusinessUttar Pradesh

बीएसएनएल की सौगात: एक रुपये में सिम… रोजाना मिलेगा 2 जीबी डाटा व फ्री कॉल

लखनऊ, 8 अगस्त 2025 :

यूपी में बीएसएनएल ने आजादी की वर्षगांठ से पहले ‘फ्रीडम प्लान’ के तहत प्रीपेड उपभोक्ताओं को खास सौगात दी है। इसके तहत विभाग एक रुपये में सिम देगा। इस सिम से 2 जीबी डाटा व फ्री कॉल की सुविधा भी मिलेगी। योजना 31 अगस्त तक लागू रहेगी।

दरअसल भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) हर साल 15 अगस्त को लेकर खास ऑफर देता है। इस दफा ‘फ्रीडम प्लान’ को लागू किया गया है। यूपी के सभी केंद्रों व फ्रेंचाइजी सेंटर पर इसे लागू कर दिया गया है। इस प्लान में उपभोक्ता एक रुपये में नया सिम ले सकते हैं जिसमें 2 जीबी डाटा प्रतिदिन और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा पूरे अगस्त महीने में मिलेगा।

विभाग के आला अफसरों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में वर्तमान में करीब 80 लाख उपभोक्ता बीएसएनएल के प्रीपेड सिम का प्रयोग कर रहे हैं। बीएसएनएल के प्रीपेड प्लान अन्य कंपनियों की तुलना में सस्ते हैं और डाटा स्पीड सेवाओं में भी सुधार हुआ है। इसकी वजह से लोगों का भरोसा व रुझान बढ़ा है। कस्टमर की संख्या और बढाने के मकसद से ही यह प्लान मैदान में उतारा गया है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  IFP 2025 : हर्षित को मिला ‘फिल्म ऑफ द ईयर’ का प्लेटिनम अवार्ड...हैदरगढ़ से है ये खास रिश्ता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link