Uttar Pradesh

खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहा था लखनऊ का परिवार… हादसे में मां-दो बेटों की मौत, तीन गंभीर

लखनऊ, 22 मई 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के नगराम क्षेत्र के हरदोईया गांव से खाटू श्याम मंदिर दर्शन को निकला एक परिवार दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के रायसर इलाके में हुए सड़क हादसे में मां और दो बेटों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है।

जयपुर में हाईवे पर ट्रक से भिड़ गई कार

जानकारी के अनुसार हरदोईया निवासी राहुल (36), अपने छोटे भाई नितिन उर्फ पारूल (32), मां रामलली देवी (55), पत्नी विद्या देवी और बेटे सात्विक व रिश्तेदार रणजीत के साथ खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए कार से रवाना हुए थे। बुधवार को मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर रायसर क्षेत्र में एक ट्रक का टायर फट गया, जिससे वह सड़क पर अनियंत्रित होकर रुक गया। इसी दौरान सामने से राहुल की कार उससे टकरा गई।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग अंदर ही फंस गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को काटकर सभी को बाहर निकाला लेकिन तब तक रामलली देवी और उनके दोनों बेटे राहुल और नितिन की मौत हो चुकी थी। घायल विद्या देवी और दो अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है।

परिवार में एक बेटे की शादी की चल रही थी तैयारी, दूसरे को मिली नौकरी

मृतकों के परिजनों के अनुसार परिवार के मुखिया राम बाबू कपड़े प्रेस कर अपने बच्चों को पढ़ाया। उनका बड़ा बेटा राहुल एक सरकारी बैंक में क्लर्क था। मझला बेटा नितिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं। सबसे छोटे बेटे विशाल का करीब 15 दिन पहले ही लखनऊ हाईकोर्ट में जूनियर असिस्टेंट पद पर चयन हुआ है। उसे शनिवार को ज्वाइन करना था। इससे परिवार में खुशी का माहौल था। इस मौके पर परिवार के लोग खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहे थे।

ये भी पढ़ें  वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से की संन्यास की घोषणा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link