Uttar Pradesh

श्रावस्ती व भदोही में सड़क हादसे… सगी बहनों समेत एक ही परिवार के 7 सदस्यों की मौत

श्रावस्ती/भदोही, 11 अगस्त 2025 :

यूपी के श्रावस्ती व भदोही जिले में हुए सड़क हादसों में एक ही परिवार के 7 सदस्यों की जान चली गई। श्रावस्ती में बाइक सवार 6 लोग कंक्रीट मिक्सर ले जा रहे एक ट्रैक्टर से टकरा गए। इसमें 5 लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि भदोही जिले में एंबुलेंस कंटेनर से टकरा गई। इस हादसे में भाई का शव लेकर जा रही दो सगी बहनों की जान चली गई।

श्रावस्ती में बाइक पर सवार थे 6 लोग, कंक्रीट मिक्सर से हुई टक्कर, पिता पुत्र समेत 5 की मौत

ये भी पढ़ें:

श्रावस्ती में सोमवार की सुबह सड़क हादसा हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र में हरबंसपुर के पास हुआ। बहराइच के रिसिया थाना क्षेत्र के मंगलपुरवा निवासी विजय वर्मा (30) अपनी पत्नी सुनीता (28), एक साल के बेटे, बहन मंगलावती (40), भांजी नीतू, (19) और ज्ञानवती (30) को एक ही बाइक पर लेकर रुपईडीहा की ओर जा रहे थे। पुलिस चौकी हरबंसपुर से 500 मीटर की दूरी पर रहमतु गांव के पास बाइक मिक्सर मशीन से टकरा गई। हादसे में विजय वर्मा, एक साल के बेटे, बहन मंगलावती, भांजी नीतू और ज्ञानवती की मौत हो गई। जबकि विजय की पत्नी सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया गया कि रक्षाबंधन पर्व पर बहन मंगलावती मायके आई थी। विजय परिवार समेत बाइक से उसे ससुराल छोड़ने जा रहा था। बाइक पर दो बच्चे व 4 वयस्क सवार थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-मिक्सर को कब्जे में लिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Advertisement

भदोही में एम्बुलेंस कंटेनर से टकराई, भाई का शव ले जा रही दो बहनों ने दम तोड़ा

भदोही जिले में सड़क हादसा गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के गोपपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। बताया गया कि दतनापुर गोदाड़ो, बिहार निवासी वरुण कुमार (45) दिल्ली की एक कंपनी में प्राइवेट जॉब करते थे। 8 अगस्त को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनका एम्स, दिल्ली में इलाज चल रहा था, जहां उनकी मौत हो गई। परिवार के सदस्य शव को एंबुलेंस से बिहार ले जा रहे थे। एंबुलेंस में मृतक की पत्नी ममता (40), उनकी बहन बेबी (45), रमेश (45), उत्तम (30), राजा (35) और अजित कुमार (28) सवार थे। गोपपुर के पास एम्बुलेंस कंटेनर से टकरा गई। हादसे में ममता और बेबी की मौके पर ही मौत हो गई। कंटेनर चालक सूरज और खलासी मोहम्मद अफसर समेत 6 लोग घायल हो गए।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में कल रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन : हजरतगंज और आसपास के रास्तों पर सुबह 6 बजे से बदलाव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link