Uttar Pradesh

लखनऊ में बेकाबू थार का कहर : दुकानों में घुसी, चपेट में आई महिला की हालत गंभीर

लखनऊ, 7 सितंबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार को एक बेकाबू थार गाड़ी ने कहर बरपाया। सरोजनीनगर के चुंगी इलाके में सुबह एक तेज रफ्तार थार दुकानों में जा घुसी, जिससे 65 वर्षीय शोभा चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
​हादसे के बाद घायल महिला को तुरंत लोक बंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती किया। बाद में उनकी हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्हें केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां शोभा की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक ​हादसे के समय थार सबसे पहले न्यू हिंद होटल से टकराई, जिससे होटल का काउंटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। होटल मालिक के मुताबिक, इस घटना में करीब सवा लाख रुपये का नुकसान हुआ है। थार की टक्कर से आसपास की कई दुकानों का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।

​इस दुर्घटना के बाद थार में सवार चार युवक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे फरार होने में कामयाब रहे। सरोजनीनगर पुलिस ने थार को जब्त कर लिया है। गाड़ी नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  घायल बेटे की होनी थी पैर की सर्जरी, डॉक्टरों ने लकवाग्रस्त पिता का कर दिया ऑपरेशन, राजस्थान के कोटा आस्पताल में बडी लापरवाही

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link