Uttar Pradesh

आप सांसद का भाजपा के ‘स्वदेशी अपनाओ’ नारे पर तंज, कहा…विदेशों पर निर्भरता छोड़ें फिर बात करें

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 22 सितंबर 2025 :

यूपी के सुल्तानपुर जिले में छात्रों के सम्मान समारोह में भाग लेने पहुंचे आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भाजपा के स्वदेशी अपनाओं नारे पर तंज कसा। उन्होंने कहा भारत अन्य देशों पर निर्भर है और इनके नेता खुद विदेशी सामग्री का प्रयोग कर रहे हैं। पहले स्वदेशी को बढ़ाने पर जोर दें फिर इसको अपनाने की बात कहें।

आप सांसद संजय सिंह मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के बाद मीडिया से रूबरू थे। संजय सिंह ने कहा कि पीएम का रहन-सहन, उनका कपड़ा, पेन, मोबाइल व उनका जीवन खुद तो विदेशी सामानों पर निर्भर है। आप अमेरिका, चीन व जापान पर निर्भर हैं। चूंकि आपको रोज ट्रम्प की पाबंदियां झेलनी पड़ रही हैं तो अब स्वदेशी- स्वदेशी चिल्ला रहे हैं।” उन्होंने कहा क्या है स्वदेशी? स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए आपने क्या किया है।

ये भी पढ़ें:

संजय सिंह ने कहा गलवान घाटी की घटना के बाद जब चीन ने हमारे बीस जवानों को शहीद किया उसके बाद भारत का चीन से व्यापार 39 लाख करोड़ रुपए का है। तो इनके मुंह से स्वदेशी शब्द ही नहीं निकलना चाहिए। अगर कोई भाजपाई स्वदेशी शब्द बोले तो उसके मुंह में तो छाला पड़ जाना चाहिए। वो स्वदेशी की बात कैसे कर सकता है।

उन्होंने कहा SIR एक बहुत बड़ा मुद्दा है। अगर वो बात तथ्य के साथ रखी जा रही है। हमने भी दिल्ली के अंदर तमाम प्रमाण दिए थे। चुनाव शुरू होने से पहले नई दिल्ली का 42 हजार वोट काट दिया गया था। 14 विधानसभाओं में हजारों हजार वोट काटने के लिए बीजेपी के नेताओं ने एप्लिकेशन दी थी। केंद्रीय मंत्री के घरो में जहां तीन वोट थे तैंतीस हो गए, जहां पांच वोट थे पच्चीस हो गए। इस तरह से फ्रॉड किया गया था। चुनाव आयोग इन सभी घपले घोटाले में शामिल है इसलिए वो कार्रवाई नहीं करते।

ये भी पढ़ें  छात्रा पूजा पाल ने बढ़ाया बाराबंकी का गौरव... राष्ट्रपति ने सौंपा पुरस्कार, सीएम योगी ने दी बधाई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link