Uttar Pradesh

पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर यूनिवर्सिटी के पास फायरिंग…छात्र को गोली लगी, हालत नाजुक

अनमोल शर्मा

मेरठ, 8 सितंबर 2025 :

यूपी के मेरठ जिले में सोमवार की दोपहर जानी थाना क्षेत्र स्थित सुभारती यूनिवर्सिटी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। मेरठ-दिल्ली हाईवे पर सुभारती चौकी से करीब 200 मीटर की दूरी पर हुई इस फायरिंग में गोली बागपत निवासी छात्र फैजल को लगी। पेट मे गोली लगने से उसकी हालत गंभीर बताई गई है। हमले की वजह छात्र के बड़े भाई का अपने ससुरालियों से चल रहा विवाद बताई गई है।

ये भी पढ़ें:

बागपत निवासी युवक फैजल सुभारती यूनिवर्सिटी से होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा है और रोजाना की तरह बागपत से मेरठ पढ़ाई के लिए आता था। बताया गया कि सोमवार को भी वो यूनिवर्सिटी आया था। वो अभी सर्विस रोड पर ही पहुंचा था कि बाइक से आये बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली फैजल के पेट मे लगी। फायरिंग से वहां हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज चल रहा है।

Advertisement

इस मामले में एसपी देहात राकेश कुमार ने बताया कि फैजल के बड़े भाई साकिब का मेरठ में स्थित ससुराल पक्ष से पारिवारिक विवाद चल रहा है। इससे पहले भी इनका बागपत में विवाद हो चुका है। आज उसी विवाद की कड़ी में ससुराल पक्ष के दो लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। परिजनों की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें  महाकुंभ : सैकड़ों अफसरों, हजारों जवानों ने संभाला मोर्चा, सीएम ने की निगरानी… श्रद्धालुओं ने किया अमृत स्नान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link