Lucknow City

लखनऊ : 300 गांवों को जोड़ने वाले निगोहां- भवरेश्वर मार्ग पर सफर दुश्वार… हादसों का सबब बनी सड़क

भारी वाहनों के बढ़ते दबाव से बिगड़ी हालत, जर्जर हालत से ग्रामीण और श्रद्धालु परेशान

एमएम खान

लखनऊ, 5 अक्टूबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ को उन्नाव और रायबरेली जिलों से जोड़ने वाला निगोहां-भवरेश्वर मार्ग इन दिनों खस्ता हाल है। करीब पांच किलोमीटर तक सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिनमें बरसात का पानी भर जाने से लोगों के लिए आवाजाही मुश्किल हो गई है।

यह मार्ग लगभग 300 गांवों को जोड़ता है और रोजाना सैकड़ों लोग इस रास्ते से होकर गुजरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन बाइक सवार और राहगीर गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं, जबकि स्कूली वाहन और एंबुलेंस भी फंसने की वजह से घंटों तक जाम में फंसे रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की मरम्मत का कार्य कई महीनों से अधूरा पड़ा है, जिससे राहगीरों की परेशानी बढ़ती जा रही है। यह सड़क पिछले कई वर्षों से खराब बताई जा रही है, लेकिन अब हालत बेहद दयनीय हो चुकी है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

मौरावां–मोहनलालगंज मार्ग पर जबरेला पुल के निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों का आवागमन अब निगोहां-भवरेश्वर मार्ग से होकर किया जा रहा है। इससे मार्ग की क्षमता से अधिक ट्रक और बड़े वाहन गुजरने लगे हैं, जिसके चलते सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है। कई बड़े वाहन टोल टैक्स से बचने के लिए इसी संपर्क मार्ग का उपयोग करते हैं। सड़क के सकरी होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे स्थानीय यातायात बुरी तरह प्रभावित होता है।

स्थानीय श्रद्धालु और भवरेश्वर मंदिर जाने वाले लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर के पुजारी सुनील बाबा ने बताया कि “निगोहां मोड़ से लेकर सुदौली तक सड़क खड्डों में तब्दील हो चुकी है, जिससे मंदिर तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो गया है।” मेला कमेटी और ग्रामीणों की मांग है कि सरकार जल्द से जल्द सड़क का चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण कार्य पूरा करे, ताकि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को राहत मिल सके।

ये भी पढ़ें  ट्रेड शो में दिखेगी UP की ताकत, 85 देशों के खरीदारों के सामने खुलेंगे कारोबार के नए द्वार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link