Barabanki City

बाराबंकी : युवक की धारदार हथियार से हत्या… सिर व चेहरे पर डाला तेजाब

सतरिख क्षेत्र के जंगल में मिली लाश, फोन कॉल के बाद लापता हुआ था युवक

बाराबंकी, 5 अक्टूबर 2025:

यूपी की राजधानी से सटे बाराबंकी जिले में सतरिख थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता युवक का शव उसी के गांव के निकट जंगल में बरामद हुआ। उसके पेट में धारदार हथियार से वार किए गए जबकि सिर व चेहरे पर तेजाब डाला गया। पुलिस कॉल डिटेल के सहारे सुराग तलाशने में जुटी है।

मृतक की पहचान 18 वर्षीय प्रवेश कुमार रावत पुत्र स्व. कृपाल रावत के रूप में हुई है। बताया गया कि प्रवेश गांव में पशुपालकों से दूध खरीदकर बेचने का काम करता था। वह एक अक्तूबर की रात करीब नौ बजे एक फोन कॉल आने के बाद घर से निकला था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।

शनिवार शाम करीब पांच बजे गांव से लगभग 200 मीटर दूर चकसार के जंगल में कुछ चरवाहों ने शव देखा। पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। मृतक के भाई विनोद कुमार ने बताया कि शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि पेट में धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई, और बाद में चेहरे व सिर पर तेजाब डाला गया ताकि पहचान छिपाई जा सके। विनोद ने यह भी बताया कि दो अक्टूबर को इसी स्थान पर खोजबीन की गई थी, लेकिन तब शव वहां नहीं था, जिससे आशंका है कि हत्या कहीं और कर शव बाद में जंगल में फेंका गया। इधर, पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल्स के साथ-साथ मृतक के संपर्कों की भी पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  नीरज जैन सुसाइड केस: मुख्य आरोपी पिता-पुत्र की अग्रिम जमानत पर सुनवाई टली, मिली ये तारीख

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link