Barabanki City

Barabanki : मोबाइल खोकर टूट गई थी उम्मीद, Police ने ढूंढ निकाले 83 फोन, भरोसा भी लौटा

बरामद सेटों की कीमत लगभग 17 लाख CEIR Portal की मदद से सर्विलांस सेल और थाना पुलिस ने चलाया अभियान, पिछले आठ महीनों में 868 से ज्यादा मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं, पुलिस ने लोगों को Cyber Fraud से बचाव की जानकारी भी दी, सीओ सदर आलोक पाठक ने की लोगों से तत्काल शिकायत दर्ज करने की अपील

संदीप पटेल

बाराबंकी, 3 अगस्त 2026:

बाराबंकी पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन तलाशने के अभियान में बड़ी कामयाबी हासिल की है। सर्विलांस सेल और थाना स्तर की संयुक्त टीमों ने CEIR Portal की मदद से 83 लापता मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 17 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस लाइन में सीओ सदर आलोक पाठक ने सभी को उनके मोबाइल सौंपे।

मोबाइल मालिकों को लौटाए गए फोन

ये भी पढ़ें:

लोगों को उनके खोए मोबाइल सौंपने के लिए पुलिस लाइन सभागार में बुलाया गया। यहां क्षेत्राधिकारी सदर आलोक कुमार पाठक ने सबको मोबाइल सौंपें।
बताया कि एसपी के निर्देश पर मिली शिकायतों की तकनीकी जांच और ट्रैकिंग की गई। इसके बाद अलग-अलग जगहों से 83 मोबाइल बरामद किये गए। इनकी कीमत लगभग 17 लाख बताई गई। लंबे समय बाद अपना मोबाइल और उसमें मौजूद जरूरी डेटा वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताई और पुलिस को थैक्यू बोला।

आठ महीने में 1.73 करोड़ रुपये के मोबाइल बरामद

बाराबंकी पुलिस के मुताबिक पिछले आठ महीनों में मोबाइल रिकवरी टीम 868 से अधिक गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटा चुकी है। इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 1.73 करोड़ रुपये है।
barabanki-police-recovers-83-lost-mobile-phones-ceir-portal (2)

सीओ सदर ने लोगों से की यह खास अपील

पुलिस ने लोगों से कहा है कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर बिना देरी किए नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं या सीधे CEIR Portal पर ऑनलाइन रिपोर्ट करें। इससे मोबाइल को ट्रैक, ब्लॉक और बरामद करने में काफी मदद मिलती है। कार्यक्रम के दौरान लोगों को Cyber Fraud से बचने के तरीके भी बताए गए। साथ ही साइबर हेल्पलाइन 1930 और Cybercrime Portal पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया।

ये भी पढ़ें  लखनऊ से बाराबंकी मायके आई युवती लापता... अनहोनी का शक, पति ने दर्ज कराया केस

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link