Barabanki City

इंस्टा पर चल रहा था इश्क…शादी से पहले जेवर कैश लेकर आशिक के साथ युवती रफूचक्कर

इंस्टाग्राम पर हुए प्रेम संबंध के खिलाफ था परिवार, परिजनों ने कहीं और तय कर दी शादी, दो अप्रैल को आनी थी बारात, भाई ने दर्ज कराया केस

बाराबंकी, 8 मार्च 2026:

बाराबंकी जिले के दरियाबाद थाना क्षेत्र में शादी से पहले एक युवती इंस्टा पर आशिक बने युवक संग फरार हो गई। परिजनों का आरोप है कि युवती अपने साथ घर की नकदी और जेवरात भी ले गई है। मामले में युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय युवती की दोस्ती औरैया जिले के उरुवा निवासी रितिक सिंह से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। कुछ समय बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और रिश्ता करीब हो गया। परिजनों को जब इस संबंध की जानकारी हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया और युवती की शादी किसी अन्य युवक से तय कर दी। शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं। तारीख की रस्म पूरी हो गई थी और 2 अप्रैल को बारात आने वाली थी।

इसी बीच युवती घर से निकल गई। परिवार के लोगों का कहना है कि वह घर में रखी नकदी और कुछ जेवर भी साथ ले गई है। युवती के भाई के अनुसार भोर में सहरी के समय जब वह उठा तो बहन घर में नहीं मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक पहले भी युवती के घर के फोन नंबर पर संपर्क करता था। उस समय परिवार ने उसे समझाया भी था। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  पूर्व मंत्री स्व. राजीव को शिवपाल ने दी श्रद्धांजलि, कहा... इंजन नहीं बचे, अब डिब्बे टकरा रहे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button