Barabanki City

Barabanki News : ई-रिक्शा में बस ने मारी ठोकर, पिता-पुत्री की मौत, पत्नी गंभीर, बेटी की दवा लेने निकला था परिवार

लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर पल्हरी के पास हादसा, लखनऊ का रहने वाला था परिवार, बाराबंकी में है मन्नान की ससुराल, CCTV फुटेज से बस की तलाश में जुटी पुलिस

बाराबंकी, 5 अक्टूबर 2026:

यूपी के बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से ई-रिक्शा सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई। हादसे में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों की पहचान लखनऊ के आजाद नगर, सदर कैंट बिजनौर निवासी मन्नान (45) और उनकी सात वर्षीय बेटी सनाया के रूप में हुई है। मन्नान की पत्नी अफसाना (40) का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पल्हरी के पास पीछे से मारी टक्कर

हादसा शहर के पास पल्हरी गांव के निकट हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक मन्नान पत्नी और बेटी के साथ ई-रिक्शा से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई बस ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ई-रिक्शा सवार तीनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायल सड़क पर काफी देर तक तड़पते रहे।

अस्पताल पहुंचते ही पिता-बेटी को मृत बताया

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मन्नान और उनकी सात वर्षीय बेटी सनाया को मृत घोषित कर दिया। अफसाना की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें:

barabanki-news-bus-hits-e-rickshaw-father-daughter-killed-wife-critical (2)

Advertisement

लखनऊ से दवा लेने निकला था परिवार

मन्नान लखनऊ में किराए पर ई-रिक्शा चलाकर परिवार का खर्च उठाते थे। सोमवार को वह पत्नी अफसाना और बेटी सनाया के साथ बाराबंकी जिले के अहमदपुर कस्बे में फंगल इंफेक्शन की दवा लेने जा रहे थे। रास्ते में पल्हरी के पास हादसा हो गया।

बाराबंकी में है मन्नान की ससुराल, CCTV से बस की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार मन्नान की ससुराल रामसनेहीघाट क्षेत्र के चिता का पुरवा गांव में है। वह लखनऊ के आजाद नगर, सदर कैंट बिजनौर में रहते थे। हादसे के बाद परिवार के लोगों में मातम है। हादसे के बाद बस का चालक वाहन लेकर मौके से निकल गया। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है, जिससे बस और उसके चालक का पता लगाया जा सके। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें  पत्नी को फोन कर अपना फैसला बताया और नहर में लगा दी छलांग, मोबाइल चप्पल मिले, तलाश जारी

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link