Barabanki City

कानूनी लड़ाई के बीच साथ रह रहे थे दंपती, बीबी को मायके छोड़ा फिर घर लौटकर दे दी जान

दस साल की बेटी खुशी के सिर से उठा पिता का साया, तीन बहनों के सामने भाई की मौत का सदमा, पत्नी से चल रहा था पारिवारिक विवाद, पत्नी ने पहले दर्ज कराया था मुकदमा

बाराबंकी, 29 अगस्त 2026:

यूपी के बाराबंकी जिले में देवा क्षेत्र के खेवली गांव में घरेलू विवाद के बीच एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। गांव में मुरली यादव ने घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। रक्षाबंधन पर्व के दूसरे दिन ही हुए इस हादसे से पूरा परिवार सदमे में है वहीं गांव में भी मातम पसरा है।

चार बेटों में सबसे बड़ा था मुरली

खेवली निवासी बैजनाथ के चार बेटों में मुरली सबसे बड़ा था। उसकी शादी हो चुकी थी। मुरली की दस साल की बेटी खुशी भी है। परिवार के मुताबिक पिछले कुछ समय से मुरली का पत्नी के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था। पत्नी ने पूर्व में उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। इसी वजह से दोनों के बीच तनाव बना हुआ था।

ये भी पढ़ें:

रक्षाबंधन पर पत्नी को मायके छोड़ आया

शुक्रवार को रक्षाबंधन के मौके पर मुरली अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़ने गया था। पत्नी को मायके छोड़ने के बाद वह वापस अपने घर आ गया। घर लौटने के बाद रात में ही किसी समय उसने कमरे में पंखे से फांसी लगा ली। परिजनों को जानकारी हुई तो वे आनन-फानन मुरली को लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

भाई की मौत से तीन बहनों पर टूटा दुख

मुरली चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी तीन बहनें भी हैं। रक्षाबंधन के त्योहार पर जहां बहनें भाई की सलामती की उम्मीद कर रहीं थीं, वहीं पर्व के बीच बड़े भाई की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया। तीनों बहनें भाई की मौत से सदमे में हैं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद से मातम का माहौल है। गम में डूबे परिवार को आसपास के लोग परिवार को ढांढस बंधाने के लिए घर पहुंच रहे हैं।

दस साल की बेटी खुशी को नहीं समझ आ रहा पिता क्यों चले गए

मुरली की दस साल की बेटी खुशी भी पिता की मौत से सदमे में है। जिस उम्र में बच्ची रक्षाबंधन के त्योहार की खुशियों में परिवार के साथ होती, उसी समय उसने अपने पिता को खो दिया। परिजनों के मुताबिक खुशी को घटना के बाद से संभालना मुश्किल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। मुरली ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जांच की जा रही है। पत्नी के साथ चल रहे विवाद और पहले दर्ज मुकदमे को भी पुलिस जांच के दौरान ध्यान में रख रही है।

ये भी पढ़ें  रायबरेली : गांव में अजनबी को देख समझा चोर... पीट-पीट कर ली जान, पुलिस ने लिया ये एक्शन

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button