Barabanki City

CCTV के सामने युवती ने लगाई फांसी, Footage देख पुलिस भी हैरान, मरने से पहले कैमरा देखती रही

घर के कमरे में की खुदकुशी, रिकॉर्ड हुई पूरी घटना, मोबाइल जब्त कर कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस, विवाहित न होने के कारण शुरुआती जांच में Love Affair का एंगल

बाराबंकी, 30 जून 2026:

बाराबंकी के देवा क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवती ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। हैरानी की बात यह रही कि पूरी घटना कमरे में लगे CCTV Camera में रिकॉर्ड हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

देवा क्षेत्र के कचेहरान गांव निवासी तेजी लोधी की 25 वर्षीय बेटी सरोजनी देवी देर रात अपने कमरे में चली गई थी। सुबह काफी देर तक वह बाहर नहीं निकली तो परिवार के लोगों ने आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा खोला गया। अंदर सरोजनी का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला।
barabanki-girl-suicide-cctv-footage-deva-police-investigation-love-affair (2)

मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का निरीक्षण किया। वहां CCTV Camera लगा होने पर उसकी फुटेज देखी गई। फुटेज में युवती कैमरे की ओर देखने के बाद फंदा लगाती दिखाई दे रही है। इसके बाद पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। मृतका का मोबाइल समेत कुछ सामान भी जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।

ये भी पढ़ें:

परिवार के लोग आत्महत्या की वजह नहीं बता सके। सरोजनी अविवाहित थी। पुलिस अब मोबाइल की कॉल डिटेल, चैट हिस्ट्री समेत अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या की असली वजह सामने आ सके।

देवा कोतवाली प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि पूरी घटना CCTV फुटेज में रिकॉर्ड हुई है। शुरुआती जांच में मामला Love Affair से जुड़ा लग रहा है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

READ MORE

ये भी पढ़ें  Lucknow से थोड़ी दूर यहां बस रही प्रकृति की नई दुनिया, अगले सीजन में खुलेगा Eco Tourism Spot

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link