Barabanki City

पति व दोस्तों ने किया रेप फिर मायके छोड़ दिया… आरोपों के साथ बिफरी पत्नी धरने पर बैठी

पत्नी ने कहा-शादी के लिए पिता ने जमीन तक बेच दी और करीब 14 लाख रुपये का खर्च उठाया था, रक्षाबंधन 2024 से पहले ही उसका पति उसे मायके छोड़कर चला गया था, शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, एएसपी ने दिया जांच का भरोसा

बाराबंकी, 11 दिसंबर 2025:

बाराबंकी में एक विवाहिता ने अपने पति और उसके दो साथियों पर दुष्कर्म व मारपीट का आरोप लगाते हुए गन्ना संस्थान परिसर में धरना दिया। पीड़िता का कहना है कि शिकायत करने के बावजूद न केस दर्ज लिखा ना किसी आरोपी को गिरफ्तार किया गया, वह बेहद परेशान है। सूचना पर पहुंचे एएसपी विकास चंद त्रिपाठी ने उसे समझाने का प्रयास किया।

पीड़िता के मुताबिक, पति हरिशंकर लंबे समय से उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। आरोप है कि कई बार उसने अपने दोस्तों को घर बुलाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म कराया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकियां भी दी जाती थीं।

विवाहिता की शादी 1 मार्च 2024 को हरिशंकर से हुई थी। उसने बताया कि शादी में पिता ने पति पक्ष की मांग पर आठ लाख रुपये नकद, कार के लिए राशि, गहने व भारी-भरकम सामान दिया था। शादी के लिए पिता ने जमीन तक बेच दी थी और करीब 14 लाख रुपये का खर्च उठाया था।

ये भी पढ़ें:

पीड़िता ने बताया कि रक्षाबंधन 2024 से पहले ही उसका पति उसे मायके छोड़कर चला गया था। इसके बाद उसने न तो वापस बुलाया और न ही कोई संपर्क किया। विवाहिता का कहना है कि घटना वाले दिन ही उसने कोतवाली नगर के एसएचओ और एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी।

Advertisement

इसके बावजूद अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। इसी आक्रोश में वह गन्ना संस्थान में धरने पर बैठ गई। धरने की खबर पुलिस महकमे को हुई तो कुछ कर्मचारी मौके पर पहुंचे बात नहीं बनी तो एएसपी आए और कार्रवाई का भरोसा दिया। पीड़िता ने पति हरिशंकर और उसके दो साथियों की गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें  पति का अनोखा त्याग : पत्नी की उसके प्रेमी से मंदिर में कराई शादी, भीगी आंखों से दी विदाई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link