Barabanki City

बाराबंकी में लखनऊ की महिला के साथ फ्रॉड… फर्जी बैनामा कर हड़पी जमीन, कंपनी को बेच दी

लकवाग्रस्त पति के नाम है जमीन, जालसाजी कर कब्जा किया, निर्माण शुरू होने पर लगी भनक, कई लोगों पर मिलीभगत का आरोप, पांच पर केस दर्ज

बाराबंकी, 24 जनवरी 2026:

सतरिख थाना क्षेत्र में लखनऊ इंदिरानगर निवासी एक महिला की जमीन जालसाजों ने हड़प ली। एक महिला का आरोप है कि उसके लकवाग्रस्त पति के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का रजिस्टर्ड बैनामा करा लिया गया। पीड़िता का कहना है कि उनके पति कई वर्षों से बीमार हैं और चलने-फिरने में असमर्थ हैं, ऐसे में उनके नाम से बैनामा होना पूरी तरह फर्जी है।

लखनऊ इंदिरानगर सावित्री देवी के मुताबिक उनके पति पुत्तीलाल की भूमि सतरिख के ग्राम सन्दौली उमरपुर में स्थित है। आरोप है कि रामनगर बिचौली निवासी रघुनाथ प्रसाद नामक व्यक्ति ने फर्जी व्यक्ति खड़ा कर, झूठे हस्ताक्षर और फोटो लगाकर उनके पति के नाम से जमीन का बैनामा अपने नाम करा लिया। पीड़िता के मुताबिक यह बैनामा 18 सितंबर 2025 को रजिस्ट्रीकृत कराया गया था।

उसी जमीन को दोबारा एक कंपनी को बेच दिया गया। शिकायत में कहा गया है कि अर्बनऐड इन्फ्राटेक प्रालि के जरिए जमीन का बैनामा कंपनी के निदेशक कलाम निवासी पारा लखनऊ के नाम 30 अक्टूबर 2025 को कराया गया। महिला का दावा है कि जब जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू हुआ, तब उन्हें मामले की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने खतौनी निकलवाई तो कथित फर्जी बैनामों का पता चला।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस पूरे प्रकरण में कई लोग शामिल हैं और यह एक संगठित गिरोह की तरह काम कर रहे हैं। पीड़िता ने यह भी बताया कि उन्होंने 12 जनवरी 2026 को संबंधित थाने में शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की है। फिलहाल अब सतरिख पुलिस ने रघुनाथ, बबलू कुमार ग्रीडगंज, सरवन कस्बा बंकी, यूसुफ खान भोपाल मध्य प्रदेश व राहुल रावत सरदौना लखनऊ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  क्लीनिक में युवती से दुष्कर्म, डॉक्टर का नाम लेकर कर्मचारी ने शाम तक रोका, वीडियो भी बनाया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link