Uttarakhand

दलित मुद्दे पर गरमाई सियासत, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का आवास घेरने जा रहे कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प

महेंद्र भट्ट के आवास की ओर जा रहे नेताओं व कार्यकर्ता को बैरिकेडिंग लगाकर रोका, धामी सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, बोले- दलित समाज के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 29 अगस्त 2026ः

उत्तराखंड में दलित मुद्दे पर सियासत गरमा गई है। भाजपा की कथित दलित विरोधी मानसिकता के खिलाफ कांग्रेस ने शनिवार को धामी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के यमुना कॉलोनी स्थित आवास की ओर कूच किया। रास्ते में रोकने पर पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। आगे न जाने देने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नेताओं ने कहा कि दलित समाज के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे। इसके बाद पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया।

भाजपा नेताओं की कथित आपत्तिजनक बयानबाजी दुर्भाग्यपूर्ण

ये भी पढ़ें:

कार्यकर्ताओं ने यमुना कालोनी चौक से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आवास की ओर कूच किया। रास्ते में पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर रोके जाने पर भाजपा व सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर भी चढ़ गए। इसके चलते पुलिस व कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की हुई। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर पाल सिंह (गोगी) ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि देश का संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, सम्मान और अधिकार देता है। इसके बावजूद भाजपा नेताओं की कथित आपत्तिजनक बयानबाजी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

dalit-issue-congress-protest-mahendra-bhatt-residence-uttarakhand (2)

नेताओं पर तत्काल कार्रवाई हो, दलित समाज से मांगें माफी

उन्होंने कहा कि यदि भाजपा वास्तव में संविधान और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्ध है तो आपत्तिजनक बयान देने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। उन्होंने मांग की कि संबंधित नेताओं पर तत्काल कार्रवाई हो और दलित समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाए। उत्तराखंड कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल ने कहा कि दलित समाज अब अपने अधिकारों और सम्मान को लेकर पूरी तरह जागरूक है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों व संविधान की मूल भावना के खिलाफ होने वाली किसी भी टिप्पणी को कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।

बीजेपी की दलित विरोधी सोच को करेंगे उजागर

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की कथित दलित विरोधी सोच को प्रदेश की जनता के सामने उजागर किया जाएगा। पुलिस करीब दो दर्जन कांग्रेस नेताओं को हिरासत लेकर पुलिस लाइन ले गई, जहां से उन्हें फिर रिहा कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों में प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला, प्रदेश उपाध्यक्ष सीपी सिंह, प्रदेश महासचिव याकूब सिद्दीकी, प्रदेश अध्यक्ष गोरखा विभाग अनिल बस्नेत, नीरज त्यागी, महेंद्र नेगी गुरुजी, अभिनव थापर, संजय गौतम, पूनम कंडारी, अशोक कुमार, नितेश राजोरिया, रोबिन त्यागी, सुनील जायसवाल, अनूप सक्सेना, ललित बद्री, वीरेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  NSUI ने मनरेगा के नाम बदलाव पर किया धरना, ग्रामीणों के अधिकार का उठाया ये मुद्दा

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button