Lucknow City

लखनऊ : घर से निकले कुंतलों पटाखे, पुलिस भी रह गई हैरान… दीपावली से पहले बड़ी कार्रवाई

एमएम खान

लखनऊ, 14 अक्टूबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ में दीपावली त्योहार से पहले अवैध पटाखों की बिक्री रोकने में निगोहां पुलिस ने कस्बे के तीन घरों में छापेमारी कर करीब 17 कुंतल 50 किलो अवैध पटाखे बरामद किए। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लेकर विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं नगराम पुलिस ने एक बंद दुकान से 4 कुंतल पटाखे बरामद किए हैं। फरार कारोबारी की तलाश की जा रही है।

WhatsApp Image 2025-10-14 at 11.26.47 AM
Lucknow Police Seize firecrackers

एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि निगोहां बाजार निवासी अब्दुल्ला अपने घर में दीपावली पर बिक्री के लिए अवैध रूप से भारी मात्रा में पटाखे जमा कर रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा, जहां से लगभग 12 कुंतल सुतली बम और बारूद से बने पटाखे बरामद हुए। इसके बाद टीम ने सुरेश गुप्ता व पंकज गुप्ता के घरों पर भी छापेमारी की, जहां से लगभग साढ़े पांच कुंतल अवैध पटाखे बरामद किए गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:

नगराम पुलिस ने भी अवैध पटाखा कारोबार पर शिकंजा कसा। पुलिस टीम ने करोरा गांव में एक बंद दुकान पर छापा मारकर चार कुंतल सुतली बम व अन्य पटाखे बरामद किए। जांच में पता चला कि करोरा निवासी मोहम्मद अहमद उर्फ मुन्ना और मोहर्रम ने अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया था। दोनों के खिलाफ भी विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा : आगरा के युवा कारोबारी व साथी की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link