Lucknow City

SIR : अधूरा फॉर्म भरने व जमा करने पर बीएलओ से उलझे ग्रामीण… हंगामे के बाद स्कूल में जड़ा ताला

पुलिस व अफसरों ने संभाले हालात, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर, अफसरों ने कहा अब बीएलओ के साथ पुलिस भी रहेगी मौजूद

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 28 नवंबर 2025:

राजधानी लखनऊ में नगराम क्षेत्र के सलेमपुर अचाका गांव के प्राथमिक विद्यालय में अधूरा एसआईआर फॉर्म भरने और जमा करने को लेकर ग्रामीणों और बीएलओ के बीच कहासुनी हो गई। मामला हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गया।नगराम पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया।

इस दौरान नाराज ग्रामीणों ने विरोध में विद्यालय के मुख्य द्वार पर बाहर से ताला लगा दिया। ताला लगने के चलते बच्चे और शिक्षक स्कूल के अंदर ही फंसे रहे। बाद में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर ताला खुलवाया और विद्यालय का संचालन फिर शुरू कराया। विद्यालय के एक शिक्षक ने आरोप लगाया कि फार्म जमा करते समय कुछ ग्रामीणों ने अभद्रता की और मारपीट भी की। उन्होंने इसकी शिकायत नगराम पुलिस में करने और उच्च अधिकारियों को जानकारी भेजने की बात कही।

ये भी पढ़ें:

पुलिस दोनों पक्षों के बयान लेकर मामले की जांच कर रही है। मंगलवार देर शाम बीएलओ अंजना यादव ने देशराज, रामदीन और करीब 15 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और काम में बाधा डालने की शिकायत दर्ज कराई।वहीं दूसरी ओर प्रियंका पत्नी रामदीन ने भी नगराम थाने में अध्यापक भाष्कर पाण्डेय और बीएलओ के खिलाफ मारपीट और दुर्व्यवहार की शिकायत की है। एसडीएम पवन पटेल ने बताया कि अब बीएलओ के साथ पुलिस बल भी तैनात रहेगा, ताकि ऐसी स्थिति दोबारा न बने।

ये भी पढ़ें  "झांसी में 1800 भारतीय जवानों ने 6 दिनों का सैन्य अभ्यास किया, शामिल हुए ड्रोन जैमर और 210 बख्तरबंद वाहन"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button